बिहार में होगी नौकरी की बहार, इस जिले में लग रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री, 2 किलोमीटर में होगी फैली
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jul 2025 12:25 PM
सांकेतिक तस्वीर
Industry In Bihar: बिहार में जल्द ही लोगों के लिए नौकरी की बहार होगी. राज्य के मधुबनी जिले में टेक्सटाइल इंडस्ट्री लग रहा है. करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल इंडस्ट्री लगाई जा रही है, जो कि 2 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली होगी.
Industry In Bihar: बिहार के मधुबनी जिले में टेक्सटाइल उद्योग लगाया जा रहा है, जिसके बाद लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार दिए जायेंगे. दरअसल, पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से पुराने सूत मिल की जगह टेक्सटाइल इंडस्ट्री लगाई जा रही है. यहां पर पूरे जोर-शोर से काम चल रहा है. बिल्डिंग भी कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो जायेगी. ऐसे में इसका सीधा फायदा लोगों को होने वाला है. बिहार सरकार का यह कदम बेहद खास माना जा रहा है.
2 किलोमीटर के क्षेत्र में लगेगी इंडस्ट्रियां
जानकारी के मुताबिक, पंडौल को औद्योगिक क्षेत्र में तब्दील कर करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाई जाएगी. जहां कई तरह की छोटी-छोटी कंपनियां होंगी. खासकर टेक्सटाइल उद्योग लगाए जा रहे हैं, जिसका काम तेजी से किया जा रहा है. बताया जाता है कि पहले यहां सूत मिल था. लेकिन, वह काफी समय से बंद था. जिसके बाद इस क्षेत्र के करीब 2 किलोमीटर दायरे को विकसित करने का निर्णय लिया गया.
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत निर्णय
दरअसल, बड़े-बड़े शहरों में एक सेक्टर या फिर दो से तीन किलोमीटर के क्षेत्र में सिर्फ उद्योग लगे होते हैं. ठीक वैसी ही तैयारी मधुबनी जिले में भी की गई है. जिले के पंडौल को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत विकसित किया जा रहा है.
अपने ही राज्य में मिलेगा रोजगार
वहीं, बिहार सरकार के इस कदम से राज्य से रोजगार के पलायन में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. अपने ही राज्य में लोगों को रोजगार मिल सकेगा. बिल्डिंग कुछ ही दिनों में तैयार हो जायेंगे. इसके अलावा आसपास सड़क, नाले और पानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.
सीएम नीतीश ने तय किया था लक्ष्य
बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 2025-30 तक एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का ऐलान किया था. बिहार सरकार की ओर से यह बड़ा लक्ष्य तय किया गया था. ऐसे में मधुबनी जिले में लगाया जा रहा टेक्सटाइल उद्योग इस लक्ष्य की दिशा में बेहद खास माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










