11.42 लाख नेपाली और 5.13 लाख भारतीय रुपये और 199 बोतल कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सऊदी अरब के दो एवं यू ए ई के एक नोट तथा लाखों की नेपाली एवं भारतीय मुद्रा एवं कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार तस्कर

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 199 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, भारी मात्रा में नकदी और विदेशी मुद्रा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई.

विज्ञापन

Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 199 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, भारी मात्रा में नकदी, विदेशी मुद्रा, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

तीन तस्कर गिरफ्तार, कई सामान जब्त

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शम्भू प्रसाद साह, ब्रह्मदेव कुमार राम (दोनों निवासी पिपराही) तथा बबलू चौधरी (निवासी खाजेडीह) शामिल हैं. तीनों की गिरफ्तारी खाजेडीह, पिपराही और करहरबा इलाके में की गई.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक, दो मोबाइल फोन, 11,42,100 नेपाली रुपये, 5,13,101 भारतीय रुपये, सऊदी अरब के पांच रियाल के दो नोट तथा यूएई का पांच दिरहम का एक नोट भी बरामद किया.

नकदी के स्रोत की हो रही जांच

पुलिस के अनुसार बरामद कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी की जा रही थी. बरामद नकदी और विदेशी मुद्रा के स्रोत तथा उसके इस्तेमाल को लेकर जांच जारी है.

एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, फेमा (FEMA) की धारा-3 और फेरा (FERA) की धारा-13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. साथ ही तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन