झंझारपुर में मिशन गरिमा के तहत कार्यक्रम, मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में शामिल महिलाएं और किशोरियां | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर के खड़रक गांव में मिशन गरिमा ने मासिक धर्म स्वच्छता पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत देखभाल और स्वच्छता के बारे में शिक्षित किया गया, साथ ही सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी: झंझारपुर प्रखंड के खड़रक गांव में मंगलवार को एक संस्था की ओर से मिशन गरिमा के तहत मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल से जुड़ी जानकारी दी गयी. इस दौरान सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिलाओं और किशोरियों को दी गयी स्वच्छता की जानकारी

कार्यक्रम का नेतृत्व रूचि झा, अर्चना मंडल और अभिषेक ठाकुर ने किया. इस दौरान मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान देने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने को लेकर महिलाओं और किशोरियों को जानकारी दी गयी.

रूचि झा ने कहा कि सही जानकारी मिलने से किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और मासिक धर्म से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है.

ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं पहुंचाने पर जोर

संस्था की संस्थापिका एवं पंचायती राज विभाग की ऑडिट ऑफिसर रानी राज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है. स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य और गरिमा को प्राथमिकता देनी होगी.

उन्होंने बताया कि मिशन गरिमा के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

महिलाओं की रही भागीदारी

कार्यक्रम में पूजा कुमारी, रूपा कुमारी, सोनम, नंदनी, रानी, आरती और चांदनी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गयी तथा सेनेटरी पैड वितरित किये गये.

यह भी पढ़ें

बेनीपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय नवादा में चलेगा अस्थायी केंद्रीय विद्यालय, डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन