अतिक्रमण हटाने का विरोध करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 10:15 PM
नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के लिए गठित धावादल को देखते ही शहर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
थाना चौक से आगे बाटा चौक, चूड़ी बाजार व शंकर चौक तक निगम प्रशासन ने सख्ती से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की. इस दौरान दुकान से बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया गया. सभी सामन को ट्रैक्टर पर लाद कर निगम प्रशासन के द्वारा ले जाया गया. कई बार चेतावनी के बाद भी सड़क व नाले पर भवन निर्माण सामग्रियों रखकर जाम करने वालों से जुर्माना वसूल किया गया. कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर नाले व सड़क में चापाकल व समरसेबल लगाये जाने का मामला समाने आया. इसके लिए चेतावनी दी गयी. आज की कार्रवाई में सिटी मैनेजर राजमणि कुमार स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, टाउन प्लानर अदनान अहमद, नंद किशोर मंडल, मो. जहांगीर भी शामिल थे.
नाले पर से हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मैनेजर के नेतृत्व में दर्जन से अधिक सड़क किनारे सरकारी जमीन पर लगाए गए दुकान को हटा दिया गया. जिससे संबंधित इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. लोगों की नगर निगम अधिकारी के साथ नोक झोंक भी हुई. पुलिस बल की तैनाती में कई जगह निगम के बुलडोजर की आवाज सुन सैकड़ों लोग सड़कों पर जमा हो गए थे. सिटी मैनेजर राजमणि कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में अतिक्रमणकारी बख्शे नहीं जाएंगे. क्या कहते हैं अधिकारीनगर आयुक्त अनिल चौधरी ने कहा कि पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पहले चिन्हित पांच सड़कों पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










