Madhubani News : प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की हुई बैठक

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 02 Dec 2025 10:29 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

लखनौर.

प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई. मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा कि हर हाल में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने सभी अनुज्ञप्ति धारी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

यदि किसी भी स्तर पर कोताही या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उर्वरक विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य किशोरी मुखिया, निगरानी समिति के सदस्य तथा सभी अनुज्ञप्ति धारी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन