Madhubani News : मौसम की बेरुखी से किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मौसम की बेरुखी से किसान परेशान

मौसम की बेरुखी से किसानों में त्राहिमाम की स्थिति है. पानी के अभाव में धान का बिचड़ा सूख रहा है.

विज्ञापन

बाबूबरही. मौसम की बेरुखी से किसानों में त्राहिमाम की स्थिति है. पानी के अभाव में धान का बिचड़ा सूख रहा है. मुरहद्दी गांव के रामनारायण यादव, मोहन यादव, गंगाराम यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि आषाढ़ माह बीत गया. क्षेत्र में बारिश नहीं हुई. क्षेत्र के कई किसान जैसे तैसे अपने खेतों का सिंचाई कर धान का बिचाड़ा लगाया, लेकिन पानी के अभाव में वह भी सूख रहा हैं. इधर, देवहार उपवितरणी शाखा नहर वर्षों से अधूरा निर्माण होने के कारण सिंचाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. किसानों ने बताया कि क्षेत्र के कई चापाकल पानी देना बंद कर दिया है. अगर यही स्थिति रही तो लोग पीने की पानी के लिए तरसेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन