अब हर सप्ताह जिले के प्रत्येक स्कूलों का होगा निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 11:25 PM
मधुबनी. शिक्षा विभाग के नये निर्देश के अनुसार अब हर सप्ताह जिले के स्कूलों का निरीक्षण व अनुश्रवण किया जाएगा.
मधुबनी. शिक्षा विभाग के नये निर्देश के अनुसार अब हर सप्ताह जिले के स्कूलों का निरीक्षण व अनुश्रवण किया जाएगा. निरीक्षण व अनुश्रवण के लिए हर विद्यालय को निरीक्षक को तीन महीने के लिए स्कूलों से टैग किया जाएगा. विद्यालयों के निरीक्षण व अनुश्रवण के लिए इस तरह से रोस्टर तैयार किया गया है कि प्रत्येक स्प्ताह जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से हो सकेगा. इस आशय का पत्र जारी करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि स्कूलों के निरीक्षण व अनुश्रवण के लिए तैयार किये गये रोस्टर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के निर्देशानुसार है. उन्होंने कहा है कि निरीक्षी पदाधिकारी व कर्मी को निर्देश दिया गया है कि निरीक्षण प्रपत्र में एक भी कॉलम अधूरा, अस्पष्ट व खाली नहीं रहना चाहिए. वहीं प्रखंड स्तर पर कोई भी निरीक्षण प्रतिवेदन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से काउंटर साइन कराने के बाद ही ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि विभाग के इस निर्देश की अवहेलना करने पर संबंधित निरीक्षी पदाधिकारी व कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










