आरके कॉलेज में बीबीए और बीसीए के लिए नामांकन शुरु

शहर के आरके कॉलेज में बीबीए और बीसीए सत्र 2024-27 के लिए प्रथम चयन सूची में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन 28 जून से प्रारंभ हो चुका है.
मधुबनी. शहर के आरके कॉलेज में बीबीए और बीसीए सत्र 2024-27 के लिए प्रथम चयन सूची में चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन 28 जून से प्रारंभ हो चुका है. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल ने बताया है कि जिन छात्र-छात्राओं का नाम प्रथम चयन सूची में आया है वे सभी समय पर अपना नामांकन करा लें. वर्गारंभ 2 जुलाई से शुरू होगा. उन्होंने छात्रों से अपील किया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन प्रक्रिया को समय पर पूरा करें ताकि उनकी शिक्षा यात्रा बिना किसी बाधा के शुरू हो सके. नामांकन होने के पश्चात उनका ड्रेस जरूर बनवा लें ताकि वर्ग शुरू होने के बाद वो सब अपने अपने ड्रेस में ही वर्ग में प्रवेश करें. चयन सूची की सूचना महाविद्यालय द्वारा जारी की गई है. ताकि सभी छात्र अपने भविष्य की योजनाओं को समय पर शुरू कर सकें. साथ में समन्वयक मो मरगुब आलम, डी के रॉय, अभिषेक कुमार झा, उमर खैयाम नूरी इत्यादि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




