बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 बकायेदारों के कटे कनेक्शन, 12 के खिलाफ केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
बिजली बकाया पर बड़ी कार्रवाई: 450 कटे कनेक्शन, 12 पर केस

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 बकायेदारों के कटे कनेक्शन

बिजली विभाग ने लदनियां में बकाया वसूली और चोरी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया है. 5 हजार रुपये से अधिक बिल बकाया होने पर 450 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं. वहीं, चोरी करने वाले 12 लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन

Madhubani News: लदनियां में बिजली विभाग ने बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान 5 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले 450 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए. वहीं, कनेक्शन कटने के बाद भी बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

5 हजार से अधिक बकाया वालों पर कार्रवाई

कनीय विद्युत अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपये या उससे अधिक का बिजली बिल बकाया था, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान कुल 450 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए.

बाईपास कर बिजली जलाते मिले 12 उपभोक्ता

बिजली विभाग की जांच में यह भी सामने आया कि पहले कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कुछ उपभोक्ता बाईपास के जरिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे. ऐसे 12 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है. विभाग ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अभियान रहेगा जारी

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण और राजस्व वसूली के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. विभाग की टीमें नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है.

बकाया बिल जल्द जमा करने की अपील

बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है, यदि वे बाईपास कर बिजली का उपयोग करते पाए गए तो उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़: उगना महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग पर DJ और लाउडस्पीकर बैन, श्रावणी मेला को लेकर धारा 163 लागू


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन