नेपाल में कर्फ्यू के बाद इस जिले के बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी

Updated:
विज्ञापन
नेपाल में कर्फ्यू: मधुबनी बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा, SSP ने...

नेपाल में कर्फ्यू के बाद इस जिले के बॉर्डर पर हाई अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ी चौकसी

नेपाल में हालिया घटनाक्रम और कर्फ्यू के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मधुबनी के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

मधुबनी: नेपाल में हालिया घटनाक्रम के बाद लगाए गए कर्फ्यू को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में गुरुवार देर शाम मधुबनी के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिवम धाकड़ ने लदनियां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया.

पुलिस और एसएसबी ने किया संयुक्त निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ के साथ डीएसपी सदानंद कुमार, लदनियां थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह तथा एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, सीमा पार होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और सीमा पिलरों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया.

संयुक्त गश्ती और निगरानी पर जोर

ग्रामीण एसपी ने पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए संयुक्त गश्ती अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

लोगों से सहयोग की अपील

ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि नेपाल की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या एसएसबी को दें, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे.

यह भी पढे़ं: उगना महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग पर DJ और लाउडस्पीकर बैन, श्रावणी मेला को लेकर धारा 163 लागू


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन