Madhubani News : ट्रक की ठोकर से वृद्ध जख्मी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:06 PM

विज्ञापन

खुटौना-बाबूबरही पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर पंचायत भवन के निकट बीते शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्धि बुरी तरह जख्मी हो गए,

विज्ञापन

बाबूबरही. खुटौना-बाबूबरही पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर पंचायत भवन के निकट बीते शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्धि बुरी तरह जख्मी हो गए, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए बाबूबरही सीएचसी लाया. डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान बाबूबरही के बलिराजपुर निवासी योगेंद्र राम के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, योगेंद्र राम अपने ग्रामीण उपेंद्र राम के साथ खजौली थाना के कन्हौली गांव से वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बाबूबरही पंचायत भवन के निकट आते ही खुटौना की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में वृद्ध आ गए. चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन