Madhubani News : डीएम ने लिया प्रशासनिक कार्य प्रणाली का लिया जायजा

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:20 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बीते शनिवार की देर शाम प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्य प्रणाली का जायजा लिया.

विज्ञापन

घोघरडीहा. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बीते शनिवार की देर शाम प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्य प्रणाली का जायजा लिया. डीएम ने अंचल कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर, आधार कार्ड केंद्र, आवास योजना कार्यालय, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रकोष्ठ, प्रखंड पंचायत कार्यालय सहित सभी संबंधित शाखाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, कर्मियों की उपस्थिति व आम जनता से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने 15वीं एवं षष्ठम वित्त आयोग की राशि से प्रखंड कार्यालय परिसर का सौंदर्यकरण कराने का निर्देश दिया. ताकि कार्यालय का वातावरण सुव्यवस्थित और जन हितैषी बनाया जा सके. डीएम ने आरटीपीएस सेवाओं को पंचायत स्तर पर संचालित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को प्रमाण-पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और उन्हें अपने पंचायत में ही सुविधा उपलब्ध होगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार, अंचल अधिकारी शशांक सौरव, बीपीआरओ प्रियंका पारुल, बीसीओ मनोज चौधरी, एलएसबीएस के प्रखंड समन्वयक राजीव रंजन, प्रधान सहायक जगन्नाथ झा सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन