Madhubani News : डीएम व एसपी ने किया इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : डीएम व एसपी ने किया इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा व पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा व पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक तीन माह पर इवीएम वेयर हाउस में रखे इवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक निरीक्षण करेंगे. इसी क्रम में शुक्रवार को इवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों की जांच के लिए जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा व पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से इवीएम वेयर हाउस का जायजा लिया. साथ ही वीवीपैट गोदाम के सुरक्षा मानकों की भी जायजा लिया. जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर, एसडीसी बालेंदु पांडेय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन