Madhubani News : धर्मपुर की टीम ने जानीपुर को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : धर्मपुर की टीम ने जानीपुर को हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

क्षेत्र के जानीपुर जगवन क्रिकेट मैदान में हेल्पिंग हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डे नाइट खेला गया.

विज्ञापन

बिस्फी. क्षेत्र के जानीपुर जगवन क्रिकेट मैदान में हेल्पिंग हैंड क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डे नाइट खेला गया. उद्घाटन मस्कुर ऊसमानी, मो. कमरान, आडिट कुमार, इमरान हसन ने किया. फाइनल मैच जानीपुर व धरमपुर के बीच हुआ. टॉस जीतकर धर्मपुर ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी कर जानीपुर ने निर्धारित 12 ओवर में 58 रन बनाए. इसका पीछा कर धर्मपुर ने निर्धारित ओवर से पहले ही 58 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया. मैन ऑफ द सीरीज शिवम, जबकि मैन ऑफ द मैच शिवम को दिया गया. वहीं, बेस्ट बॉलर अमर हेजाजी को मिला. अतिथियों ने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी दी. वहीं, उत्कृष्ट बल्लेबाजी, बोलिंग फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. कहा कि देहात क्षेत्र में डे नाइट मैच करना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन कमेटी की ओर से यह अच्छी पहल की. जिससे लोगों को खेल देखने में अच्छा लगा. मौके पर साजिद, मो रिजवान, मुर्शिद, अमर हेजाजी, सादाब, मुन्ना, कॉमेंटेटर मो. मनजर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन