बाबूबरही में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान हादसा, लाइनमैन मधुबनी रेफर

Updated:
विज्ञापन

जख्मी को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन को 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घायल को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही थाना क्षेत्र के खोजपुर फीडर में रौआही के पास रविवार को 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल लाइनमैन को स्थानीय लोगों और बिजली कर्मियों की मदद से तत्काल बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन

11 हजार वोल्ट लाइन की मरम्मत के दौरान हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, खोईड़ मिशौलिया निवासी लाइनमैन अमोद कुमार अमोल पावर सब स्टेशन के तहत बिजली लाइन की मरम्मत का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया. करंट की चपेट में आने से अमोद कुमार गंभीर रूप से झुलस गए.

प्राथमिक उपचार के बाद मधुबनी रेफर

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और बिजली विभाग के कर्मियों ने घायल लाइनमैन को इलाज के लिए बाबूबरही सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

हादसे की सूचना परिजनों में मचा कोहराम

लाइनमैन के साथ हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और सरकार से घायल लाइनमैन को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के साथ उचित मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अब थैलेसीमिया मरीजों को नहीं खर्च करने होंगे लाखों रुपये, बिहार सरकार देगी मुफ्त बोन मैरो ट्रांसप्लांट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन