ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नशे के कारोबार का पूरा नेटवर्क

Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी थाना परिसर में गिरफ्तार आरोपितों के साथ जानकारी देते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में भारतमाला परियोजना के निर्माणाधीन एनएच पर पुलिस ने गश्ती के दौरान दो युवकों को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर नशे के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है. यह कार्रवाई बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने की है.

विज्ञापन

मधुबनी: बेनीपट्टी थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान रविवार की देर शाम भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन एनएच पर बाइक सवार दो युवकों को कथित तौर पर 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. पकड़े गये युवकों की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी अखिलेश ठाकुर और मनोज कुमार मुखिया के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगी गतिविधि

मिली जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी थाना की पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास से कथित तौर पर 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

बताया गया कि रविवार की रात करीब आठ बजे बेनीपट्टी थाना की गश्ती टीम बेनीपट्टी ब्लॉक के बाइपास रोड को जोड़ने वाली भारतमाला परियोजना की निर्माणाधीन सड़क पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान उच्चैठ की ओर से निर्माणाधीन एनएच होते हुए बाइक से आ रहे दोनों युवकों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार युवकों को रोककर वाहन की जांच की. इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया.

नशीले पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क की होगी जांच

यह कार्रवाई बेनीपट्टी थाना की एसआइ प्रियंका कुमारी और अशोक कुमार सहित गश्ती दल में शामिल पुलिस बल ने की.

बेनीपट्टी थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने कहा कि शराब के साथ-साथ नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है. खासकर सूखा नशा की तस्करी को लेकर पुलिस अलर्ट है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर नशीले पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से, किससे और किसके लिए खरीदा गया था तथा इसे कहां ले जाया जा रहा था.

पूछताछ के बाद दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

मल्टीप्लेक्स से फिल्म देखकर परिवार संग लौट रही महिला, बाइक सवार बदमाशों ने 3 लाख की सोने की चेन झपटी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन