PM Modi Birthday: ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में लाभार्थियों के घर जलेंगे दीप
बैठक उपस्थित जिला अध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान 'आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत लाभार्थियों के घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जो जनसेवा और जनविश्वास का प्रतीक होगा.
मधुबनी: बिस्फी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के सभागार में बिस्फी मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम सकल यादव ने किया.
बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की तैयारी एवं आयोजन को लेकर जानकारी दी गयी.
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम
भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत हर घर दीप जलाया जाएगा.
लाभार्थियों के घर जलेंगे उतने दीप
चंद्रवीर यादव ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनसेवा, जनविश्वास और प्रधानमंत्री के प्रति जनता के आशीर्वाद एवं स्नेह का प्रतीक है.
उन्होंने बताया कि जिस घर में जितने लाभार्थी हैं, उस घर में उतने दीप जलाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के सम्मान और उनके जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया जाएगा.
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शंभू ठाकुर, हरिवंश यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें
Madhubani Chain Snatching: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी सोने की चेन और बाइक बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए