राजा परीक्षित की कथा सुन भाव विभोर से श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 9:59 PM
कथावाचक पंडित गुणानंद चौधरी ने मैथिली भाषा में राजा परीक्षित संवाद, शुकदेव जन्म, अमर कथा सहित अन्य प्रसंग का वाचन किया.
खजौली . प्रखंड के बड़की ठाहर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पंडित गुणानंद चौधरी ने मैथिली भाषा में राजा परीक्षित संवाद, शुकदेव जन्म, अमर कथा सहित अन्य प्रसंग का वाचन किया. कथावाचक ने शुकदेव परीक्षित संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि एक बार परीक्षित महाराज वन में चले गए. उनको प्यास लगी तो समीक ऋषि से पानी मांगा. ऋषि समाधि में थे, इसलिए पानी नहीं पिला सके. परीक्षित ने सोचा कि साधु ने अपमान किया है. उन्होंने मरा हुआ सांप उठाया और समीक ऋषि के गले में डाल दिया. यह सूचना पास में खेल रहे बच्चों ने समीक ऋषि के पुत्र को दी. ऋषि के पुत्र ने शाप दिया कि आज से सातवें दिन तक्षक नामक सर्प आएगा और राजा को जलाकर भस्म कर देगा. समीक ऋषि को जब यह पता चला तो उन्होंने दिव्य दृष्टि से देखा कि यह तो महान धर्मात्मा राजा परीक्षित हैं और यह अपराध इन्होंने कलियुग के वशीभूत होकर किया है. समीक ऋषि ने जब यह सूचना जाकर परीक्षित महाराज को दी तो वह अपना राज्य अपने पुत्र जन्मेजय को सौंपकर गंगा नदी के तट पर पहुंचे. वहां बड़े ऋषि, मुनि देवता आ पहुंचे और अंत में व्यास नंदन शुकदेव वहां पहुंचे. शुकदेव को देखकर सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. कथा के दौरान धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे. कथा में दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कथा सुनने पहुंचे. कथा में पुजारी उग्रनाथ मिश्र, प्रभानंद झा, प्रमोद झा, अरुण ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, कल्याण झा, बिरू झा, भवानी सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंकज ठाकुर, गणेश यादव, अजय झा, राम झा, भरत झा, भरत सिंह सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










