Madhubani News : ग्रामीणों ने तमुरिया पंचायत पुनर्गठन की उठायी मांग
Author Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन
मुरिया पंचायत को दो भागों में विभाजित करने की मांग तेज हो गयी है.
विज्ञापन
लखनौर/झंझारपुर.
तमुरिया पंचायत को दो भागों में विभाजित करने की मांग तेज हो गयी है. पंचायत के क्षेत्रफल व बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए तमुरिया को तमुरिया उत्तरी और तमुरिया दक्षिणी पंचायत के रूप में पुनर्गठित करने की मांग के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई. माध्यमिक संस्कृत विद्यालय प्रांगण में बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य निर्मल चंद्र झा ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान पंचायत का आकार काफी बड़ा हो चुका है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लगातार कठिनाई होती है. बैठक में मांग को उचित मंच तक पहुंचाने तथा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रबुद्धजनों ने कार्यान्वयन समिति का गठन किया. समिति का संयोजक सुनील कुमार मिश्रा को बनाया गया. जबकि सदस्यों में विवेक कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, किशन चौपाल, अशोक झा, सरवन महतो, संतोष कुमार एवं भाव मुखिया को शामिल किये गये. मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया है. बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य निर्मल चंद्र झा और संयोजक ललन कामत, शिवाकांत मिश्र, शिवनंदन साहू, कुमार झा, ललन मंडल, कपिलेश्वर मुखिया, मनोज झा ने इस संबंध में पंचायती राज विभाग सहित संबंधित वरीय पदाधिकारियों को पत्राचार करने की बात कही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









