Madhubani News : तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की ठोकर से अधेड़ की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना के बनकट्टा स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. स्थानीय थाना के बनकट्टा स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड 10 के बेहटा निवासी किशुन यादव (60) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि किशुन यादव बेहटा निवासी चंदर यादव व सुबोध यादव के साथ सुबह करीब 5 बजे के आसपास मॉर्निंगवॉक कर रहे थे. इसी क्रम में जैसे ही तीनों बनकट्टा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे. बेनीपट्टी से बसैठ की ओर जा रही स्काॅर्पियो ने तीनों को ठोकर मार दी. घटना में तीनों व्यक्ति अलग-अलग होकर सड़क किनारे गिर गये. जिससे घटनास्थल पर ही किशुन यादव की मौत हो गयी. वहीं, उनके साथ रहे दोनों व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी, जब तक भीड़ इकट्ठा हुई तब तक चालक स्काॅर्पियो लेकर भाग गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों व बेनीपट्टी थाने की पुलिस को दी. इसके बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे. उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद भी काफी समय तक पुलिस के नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 मुख्य सड़क को बनकट्टा में पेट्रोल पंप के पास लकड़ी के टुकड़े आदि से जाम कर दिया. इस कारण सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. करीब एक घंटे तक सड़क जाम . इस दौरान बेनीपट्टी थाने के एसआइ अशोक कुमार व विवेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों से वार्ता की. आक्रोशित लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने व ठोकर मारकर फरार होने वाले वाहन और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस पदाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग माने. उसके बाद जाम हटा. इसके बाद पुलिस शव ने पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक की पत्नी सीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन