सीएसपी संचालक से लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 19 May 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसपी संचालक से लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार

सीएसपी संचालक रुद्रदेव उर्फ बमबम से लूट मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा शर्मा उर्फ राजा बाबू के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

राजनगर . सीएसपी संचालक रुद्रदेव उर्फ बमबम से लूट मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा शर्मा उर्फ राजा बाबू के रूप में की गयी है. आरोपी को पुलिस ने खजौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार बीते एक मार्च को थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलाटोली हनुमान मंदिर के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर एसबीआई सीएसपी संचालक रुद्रदेव उर्फ बमबम को घायल कर पांच लाख 56 हजार नकद लूट लिया और फरार हो गये. घटना को लेकर सीएसपी संचालक रुद्रदेव ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. इसके बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान खजौली थाना क्षेत्र के टाढा एक आम के बगीचे में एक अपराधी राजा शर्मा को पुलिस की टेक्निकल टीम ने गिरफ्तार कर लिया. अपराधी राजा शर्मा के पास से पुलिस ने सीएसपी संचालक का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है. छापेमारी दल टीम में थानाध्यक्ष सचिन कुमार, खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, टेक्निकल टीम शामिल रही. थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि अपराधी ने पूछताछ में बताया कि घटना के पूर्व से ही सीएसपी संचालक की रेकी करते थे. सीएसपी केंद्र से लेकर एसबीआई बैंक तक रेकी किया था. इस घटना में दो अन्य अपराधी भी शामिल हैं जो अभी फरार हैं. थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी राजा शर्मा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. राजनगर थाना, बाबूबरही, खजौली मिलाकर कुल छह मामले में आर्म्स, लूट कांड, चोरी, बाइक चोरी जैसे अन्य मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधी को पुलिस ने जेल भेज दिया है एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन