गर्मी में परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए झंझारपुर स्टेशन पर अनोखी पहल, मुफ्त पानी बांटकर जीता दिल

Updated:
विज्ञापन

पानी उपलब्ध कराते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर जंक्शन पर भीषण गर्मी और परीक्षा के दबाव के बीच छात्रों को बड़ी राहत मिली। झंझारपुर रेल फैन कम्युनिटी ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के बीच निःशुल्क पेयजल का वितरण किया। इस पहल की छात्रों और रेल प्रशासन दोनों ने सराहना की।

विज्ञापन

Jhanjharpur News: भीषण गर्मी और परीक्षा के दबाव के बीच रविवार को झंझारपुर जंक्शन पर मानवता की मिसाल देखने को मिली. झंझारपुर रेल फैन कम्युनिटी ने गाड़ी संख्या 03218 सुपौल–मधुबनी परीक्षा स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहे अभ्यर्थियों के बीच निःशुल्क पेयजल का वितरण किया.

विज्ञापन

ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही स्वयंसेवकों ने बोतलबंद पानी देकर परीक्षार्थियों का स्वागत किया. उमस और गर्मी से परेशान छात्रों को इस पहल से काफी राहत मिली.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

रेल परिवार ने भी दिया सहयोग

पानी वितरण अभियान को सफल बनाने में झंझारपुर रेल परिवार और स्टेशन प्रबंधन ने भी सक्रिय सहयोग किया. रेल कर्मियों की मदद से व्यवस्था सुचारू रही और बिना किसी अव्यवस्था के बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों तक पानी पहुंचाया गया.

छात्रों ने जताया आभार

परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने रेल फैन कम्युनिटी और रेल प्रशासन की इस पहल की सराहना की. छात्रों ने कहा कि भीषण गर्मी और परीक्षा के तनाव के बीच इस तरह की छोटी-सी मदद भी बड़ी राहत देती है.

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों और रेल कर्मचारियों का धन्यवाद भी व्यक्त किया.

आगे भी जारी रहेगा सेवा अभियान

झंझारपुर रेल फैन कम्युनिटी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वह समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य करती रहती है. भविष्य में भी त्योहारों, विशेष ट्रेनों और भीड़भाड़ के अवसरों पर जरूरतमंद यात्रियों की सहायता के लिए इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे.

रेल प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं के साथ सामाजिक सहयोग से रेल सेवाएं और अधिक प्रभावी तथा मानवीय बनती हैं.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन