Madhubani : माकपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : माकपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

भोगेंद्र यादव सद्भावना हॉल में माकपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

बिस्फी . भोगेंद्र यादव सद्भावना हॉल में माकपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य रामजी यादव, राम लखन यादव, दिलीप झा ने किया. संबोधित करते हुए सीपीएम सेंट्रल कमेटी सदस्य, मार्क्सवादी शिक्षाविद् बादल सरोज ने कहा कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है. प्रधानमंत्री बड़े पूंजीपतियों को बैंक, बीमा, रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, जमीन जंगल सब अपने चहेते मित्रों को औने-पौने दामों में बेच रहे हैं. हजारों अमीर लोग दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं. सीपीएम राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि बिहार के चुनाव से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से बहुत कुछ सीखने को मिला है. जन-आंदोलन खड़ा करने में काफी सहायता मिलेगी. पंचायत समिति सदस्य शीला देवी, बाबू लाल महतो, सत्यनारायण यादव, शशिभूषण प्रसाद, राम नरेश यादव, बिन्दु यादव, प्रेम कांत दास, राम नारायण यादव, विजय पासवान, सोनधारी यादव, राणा प्रताप सिंह, पवन भारती, शशिशेखर सहलैता, राजेद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन