Madhubani News : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की गाथा लिख रही है: मंत्री

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिलाअध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध चौधरी के संचालन में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी.

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में जिलाअध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुबोध चौधरी के संचालन में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. कार्यक्रम की शुरुआत में बंदे मातरम् गान एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व सांसद हुक्मदेव नारायण यादव, सासंद डॉ. अशोक कुमार यादव, विधायक रामप्रीत पासवान, अरूण शंकर प्रसाद, हरि भूषण ठाकुर, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, मेयर अरूण राय का स्वागत किया गया. बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री हुक्मदेव नारायण यादव ने कहा कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ता की पार्टी है.

शून्य से शिखर तक पहुंचाने में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं का बहुत योगदान रहा है. मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गाथा और भारत में सशक्तिकरण हुई है. सासंद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक समीकरण के आधार पर सम्मेलन कर सम्मानित करना है. विधायक अरूण शंकर प्रसाद, डॉ. रामप्रीत पासवान और हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय जनगणना कराकर हर लोगों को समान अधिकार दिया है. इसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं. सभी नेता व कार्यकर्ता को बूथ कमिटी का गठन, पन्ना प्रमुख बना कर संगठन को मजबूत करना है. विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नीति सिद्वांत के बदौलत आज शिखर पर पहुंची है. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, मनोज कुमार मुन्ना, प्रमोद सिंह, प्रशांत ठाकुर, सतीश ठाकुर, प्रमिला देवी, राधा देवी, अमरनाथ प्रसाद, संजय पाण्डेय, संजीव कुमार बादल, मनोज चौधरी, आदित्य झा, अजय प्रसाद, प्रतिमा रंजन, कविता झा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन