भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 10:13 PM

विज्ञापन

भीषण गर्मी से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

राजनगर. भीषण गर्मी से आम लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दिया है. राजनगर में उपभोक्ताओं को ठीक से दस घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है. बिजली विभाग की ओर से मेटिंनेस के नाम पर ब्रेक डाउन होने की बात कही जाती है. जबकि यह सिलसिला पूरे साल तक चलता रहता है. बिजली विभाग के कर्मी उपभोक्ताओं के शिकायती कॉल रिसीब करना भी मुनासिब नहीं समझते. जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. उपभोक्ता संतोष सिंह, अखलेश कुमार, कृष्णदेव चौधरी, श्याम यादव, संजीव कुमार, आनंद कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, संतोष कुमार राय, अजित राय, संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से भारी मुसीबत झेलनी पड़ती है. समीर कुमार गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं का सारा काम इलेक्ट्रिक से ही हो रहा है. मोबाईल, पंखा, कूलर, एसी, इलेक्ट्रीक वाहन अन्य वस्तु के लिए बिजली का होना जरूरी है. अजय कुमार ने कहा कि बिजली नहीं रहने से रोजी रोटी पर संकट आ गया है. इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज नहीं हो रहा है. गाड़ी की कमाई से घर परिवार चलता है. इस संबंध में जेई प्रभात कुमार से फोन पर पक्ष नहीं मिल सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन