Madhubani News : विरोध के बाद भी तेजी से हो रहा पंचायत सरकार भवन निर्माण

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की महुआ एकडारा पंचायत में छपराढ़ी चौक पर योजना विकास विभाग की ओर से पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र की महुआ एकडारा पंचायत में छपराढ़ी चौक पर योजना विकास विभाग की ओर से पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है. पंचायत सरकार भवन निर्माण में छपराढ़ी के ग्रामीण राम कृपाल यादव, नरेश यादव, वार्ड सदस्य सतन यादव ने बताया कि पंचायत के मुखिया छठू पासवान के विरोध के बाद भी मजदूर, मिस्त्री को ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं. निर्धारित तिथि से पहले ही भवन का निर्माण पूरा करा लेने के लिए कार्य जोर शोर से चल रहा है. विभाग के कार्यपालक अभियंता हर्ष कुमार एवं जूनियर अभियंता मॉनिटरिंग कर रहे है. जूनियर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में अच्छी क्वालिटी के सीमेंट, ईट, गिट्टी एवं लोहे का छड़ का उपयोग किया जा रहा है. संवेदक अनिल कुमार झा ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण में ग्रामीणों के सहयोग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. मौके पर ग्रामीण राम कृपाल यादव, नरेश यादव, वार्ड सदस्य सतन यादव, रोहित यादव, पवन यादव, वार्ड पंच राम चंद्र यादव, महाबल यादव, अनिल यादव, प्रदीप यादव, जीवछ यादव, दुखी राम, प्रकाश राम, राम चंद्र यादव, बिलट यादव, बिंदेश्वर यादव, लक्ष्मण यादव, देव सुंदर यादव, देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन