Madhubani News : घोघरडीहा एसएफसी गोदाम में सीएमआर की हुई शुरुआत
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:09 PM
जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बीते शनिवार की शाम घोघरडीहा स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) का फीता काटकर उद्घाटन किया.
घोघरडीहा. जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने बीते शनिवार की शाम घोघरडीहा स्थित एसएफसी गोदाम परिसर में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सीएमआर के अंतर्गत प्राप्त होने वाला चावल पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण चावल ही आमलोगों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. डीएम ने भंडारण, उठाव और वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया. साथ ही मिलरों और पैक्स अध्यक्षों को सरकारी मानकों के अनुरूप चावल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीएम अनीस कुमार, बीडीओ विकास कुमार, सीओ शशांक सौरव, बीसीओ मनोज चौधरी, एसएफसी के जिला प्रबंधक जितेंद्र कुमार, डीसीओ सुदर्शन कुमार, एजीएम जे. अहमद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसके अलावे कई पैक्स अध्यक्ष एवं मिलर भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










