CM नीतीश ने मधुबनी को दी 1107 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 139 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Jan 2025 6:32 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को मधुबनी के लोगों को बड़ी सौगात दी. उन्होंने जिले में कई बड़े परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

विज्ञापन

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार रविवार को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे. सीएम ने आज जिले को 1107 करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा दिया और 139 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र, महादलित दालान, हर घर नल का जल, पक्की नाली-गली, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्गीपट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण,मनरेगा पार्क का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया गया.

Cm nitish in madhubani

हजारों किसानों को मिलेगा फायदा

सीएम नीतीश कुमार ने इस यात्रा के दौरान खजौली प्रखंड के सुक्की गांव स्थित निरिक्षण स्थल पर पहुंचकर पुरानी कमला धार, जीवछ नदी, जीवछ कमला, पुरानी कमला नदी आदि को पुनर्जीवित करने एवं इससे सिंचाई बढ़ाने तथा बाढ़ न्यूनीकरण की प्रस्तावित योजना के बारे में भी जानकरी ली. इस प्रस्तावित योजना से कमला बलान नदी के अत्यधिक पानी को सुखाड़ इलाके में पहुंचाना और बाढ़ के समय में कमला बलान तटबंध के दबाव को कम करना तथा बाढ़ के समय नदी में आये अत्यधिक पानी को डायवर्ट कर बाढ़ के प्रतिकूल प्रभाव से जनजीवन को प्रभावित होने से बचाना है. इससे लगभग दस हजार हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगा.

सीएम नीतीश कुमार

ग्रामीण क्षेत्र में जल की उपलब्धता के कारण मखाना, सिंघाड़ा, मछली आदि के पैदावार में बढ़ोतरी होगी. साथ ही मधुबनी एवं दरभंगा जिला के वाटर लेवल का रिचार्ज होगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान  जिले के झंझारपुर प्रखंड में सुगरवे नदी पर स्थित रिवर फ्रंट का उद्घाटन एवं जिले की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, लेसी सिंह, सांसद संजय झा, मंत्री शीला मंडल, स्थानीय सांसद आरपी मंडल, मंत्री नीतीश मिश्र सहित अन्य नेता साथ रहे.

इन जिलों का कर चुके हैं दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में अब तक गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा की यात्रा कर चुके हैं. मधुबनी के बाद वे सोमवार को समस्तीपुर का दौरा करेंगे. 16 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण शुरू होगा. इस दौरान वह खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा का दौरा करेंगे. 29 जनवरी को यह यात्रा समाप्त होगी.

इसे भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने दरभंगा को दी 2000 करोड़ की सौगात, 180 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन