Madhubani News : रात में होगा अब कैनाल की सफाई का काम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : रात में होगा अब कैनाल की सफाई का काम

शहर में जल निकासी को लेकर कैनाल सफाई का काम अब दिन में नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

मधुबनी. शहर में जल निकासी को लेकर कैनाल सफाई का काम अब दिन में नहीं किया जाएगा. नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि दिन में कैनाल सफाई के बाद उससे निकलने वाली गंदगी को सड़क पर रखा जाता था. सड़क पर गंदगी व पानी के कारण लोगो को आवागमन को लेकर बहुत ज्यादा परेशानी हो रहा था. श्री चौधरी ने कहा कि लोगो के परेशानी को देखते हुए अब कैनाल सफाई का काम रात में करने का निर्णय लिया गया है. प्रत्येक रात 8 बजे से 11 बजे तक केनाल की सफाई किया जाएगा. सफाई के बाद ट्रैक्टर उसी समय सभी गंदगी को नगरनिगम से चिन्हित स्थान पर फेंक दिया जायेगा. अगर किसी कारण से रात में गंदगी नहीं उठ सका तो सुबह में पांच बजे तक उस गंदगी को हर हाल में हटाने का निर्देश दिया गया है. नगर आयुक्त ने कहा कि कैनाल सफाई के साथ ही लोगो के सुविधा का ख्याल रखते हुए इस तरह का निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि लोगो का शिकायत को देखते हुए यह काम किया जा रहा है. इतना ही नहीं अब शहर में विभिन्न जगहों पर रखे डस्टविन के गंदगी को भी रात में सफाई किया जाएगा. ताकि उससे निकलने भले बदबू से लोगो को बीमार होने से बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन