घोघरडीहा सीओ व कर्मचारी पर मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 11:16 PM

विज्ञापन

घोघरडीहा सीओ एवं कर्मचारी पर झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में नालिसी दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

झंझारपुर. घोघरडीहा सीओ एवं कर्मचारी पर झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में नालिसी दर्ज कराई गई है. यह मामला पुश्तैनी जमीन पर दूसरे पक्ष को मिट्टी भरने का आदेश देने के आरोप में दर्ज कराई गई है. मामला घोघरडीहा प्रखंड के थरबिटिया गांव का है. थरबिटिया निवासी आनंद मिश्र ने घोघरडीहा अंचल के सीओ शशांक सौरभ एवं कर्मचारी अमर प्रसाद को आरोपी बनाया है. इनका कहना है कि थाना दिवस के लिए दो से तीन बार 8 मई, 12 जून को नोटिस आया. इसके बाद वह अपना दादा से हासिल जमीन के कागजात को प्रस्तुत किया. अचानक 19 जून को विपक्षी उस जमीन पर ट्रैक्टर से मिट्टी भरने लगा. रोकने पर उन्होंने बताया कि अंचल अधिकारी का आदेश प्राप्त है. जब वह अंचल कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी अमर प्रसाद देखते ही गाली गलौज करने लगे. हल्ला सुनकर अंचल अधिकारी बाहर निकले और धक्का देकर उन्हें वहां से भगा दिया. अंचल अधिकारी शशांक सौरव ने कहा कि दो-तीन बार नोटिस किया गया था. अन्य सभी प्रकार के आरोप मनगढ़ंत एवं बेबुनियाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन