ePaper

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के 50 छात्रों का किया कैंपस प्लेसमेंट

Updated at : 16 May 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के 50 छात्रों का किया कैंपस प्लेसमेंट

बेंगलुरू की कवेस कंपनी के अधिकारियों द्वारा अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रो का कैंपस सेलेक्शन किया गया. 150 छात्रों में 50 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर . बेंगलुरू की कवेस कंपनी के अधिकारियों द्वारा अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रो का कैंपस सेलेक्शन किया गया. 150 छात्रों में 50 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट किया गया. एक जून से ज्वाइन करने का ऑफर भी दिया गया. चयनित सभी छात्र फाइनल सेमेस्टर के छात्र हैं. मालूम हो कि सप्ताह पूर्व गुजरात और दिल्ली की मारुति कंपनी द्वारा 50 छात्रों का कॉलेज आकर कैंपस प्लेसमेंट किया गया था. यह ऑफर 2.52 लाख के पैकेज पर था. इस बार 3 लाख के पैकेज पर ऑफर दिया गया है. प्रिंसिपल एसके झा ने बताया कि 20 ऐसे छात्र हैं, जिनका डबल कैंपस सेलेक्शन किया गया है. अर्थात मारुति कंपनी में चयनित 50 छात्र के अलावा कवेस कंपनी द्वारा चयनित किए गए 50 छात्रों में से 20 ऐसे छात्र हैं जिनका दोनों में सेलेक्शन किया गया है. प्राचार्य ने बताया कि दसवीं पास करने के बाद सभी छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन लें और नामांकन के साथ ही उनके जॉब की गारंटी हो जाती है. यह इस बार दिख रहा है. इस वर्ष 150 में 100 को जॉब आफर मिल चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन