Madhubani News : 70 हजार के जाली नोट से भैंस खरीदने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:00 PM
थाना क्षेत्र के गुणाकरपुर गांव में जाली नोट देकर भैंस खरीदने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.
लखनौर. थाना क्षेत्र के गुणाकरपुर गांव में जाली नोट देकर भैंस खरीदने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता अमेरिका देवी, पति रामकुमार महतो ने लखनौर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. बताया कि 21 दिसंबर 2025 की शाम दरभंगा जिला के राजा खरवार निवासी जूड़ी यादव का पुत्र बबलू यादव अमेरिका देवी के दरवाजे पर पहुंचा और भैंस खरीदने की बात करने लगा. अमेरिका देवी ने शुरुआत में भैंस बेचने से इनकार किया, लेकिन आरोपी ने लगातार तरह-तरह से उसे लुभाने का प्रयास किया. इसके बाद 79 हजार रुपये में भैंस का सौदा तय हुआ. आरोप है कि आरोपी ने 70 हजार रुपये नकद दिए और शेष 9 हजार रुपये बाद में देने की बात कही. जब पीड़िता ने नकद राशि की जांच की तो पता चला कि दिये गये रकम जाली नोटों की है. यह जानकारी मिलते ही पीड़िता के होश उड़ गए. पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर लखनौर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि मामला संगीन है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










