बाइक चोर को पकड़ ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बाइक की चोरी कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया.
राजनगर. थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बाइक की चोरी कर भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की सुबह जेंट्स पार्लर के मालिक गौरी शंकर ठाकुर अपने हेयर कटिंग सैलून के आगे बाइक लगा कर सैलून में साफ-सफाई करने लगे. उसी दौरान दो युवक बाइक के पास मंडराने लगा. पलक झपकते ही दोनों युवक बाइक लेकर फरार होने लगा. उसी दौरान उनकी नजर बाइक लेकर भाग रहे दोनों युवक पर पड़ी. उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी. ग्रामीणों ने बाइक के साथ एक चोर पकड़ लिया. वहीं दूसरा युवक भागने में सफल रहा. सूचना मिलने पर राजनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बाइक चोर मो. अल्ताफ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










