राज्यस्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त एथलीट हुए सम्मानित
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित 90वें राज्य स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त करने वाले एथलीटों को सम्मानित किया.
विज्ञापन
मधुबनी. वाटसन स्कूल परिसर स्थित खेल भवन में मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार द्वारा बिहार राज्य एथलेटिक संघ के तत्वाधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पटना में आयोजित 90वें राज्य स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त करने वाले एथलीटों को सम्मानित किया. एथलेटिक्स खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने किया. मेडल प्राप्त करने वालों में जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त गुड़िया कुमारी, 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त राज सिन्हा, एवं हैमर थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त आशीष शामिल थे. यह जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक संघ के सचिव वैभव झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो बार मधुबनी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और यहां के मेधावी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भेजने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर करण कुमार, खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










