Madhubani News. मारपीट में बीच बचाव करने गये एक वृद्ध की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Sep 2024 10:28 PM

विज्ञापन

ललमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी गांव में दो गुटों के मारपीट में एक 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है. मृतक की पहचान 68 वर्षीय लखन यादव के रुप में की गई है.

विज्ञापन

Madhubani News. खुटौना . ललमनियां थाना क्षेत्र के बारापट्टी गांव में दो गुटों के मारपीट में एक 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है. मृतक की पहचान 68 वर्षीय लखन यादव के रुप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक के पड़ोसी राम उदगार यादव और किसी अन्य व्यक्ति के बीच खेत में पानी बहाने को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. लखन यादव को पंचायत करने के लिए खेत पर ही बुलाया गया. लखन यादव पंचायत करने के लिए खेत पर पहुंचते ही दोनों पक्षों में और अधिक मारपीट शुरु हो गया. बीच बचाव करने गए लखन यादव को कुदाल के बट से मारना शुरु कर दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बिपिन कुमार यादव ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. इधर, पुलिस ने राम उदगार यादव, उनकी पत्नी हीरा देवी तथा उनकी पुत्री चंदन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन