कोचिंग संचालक पर नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jul 2024 9:50 PM
सुखेत के एक निजी कोचिंग संचालक पर नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है.
झंझारपुर. सुखेत के एक निजी कोचिंग संचालक पर नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. इसके साथ ही आरोपित कोचिंग संचालक द्वारा छात्रों से कथित तौर पर धर्म परिवर्तन भी कराने की बात सामने आ रही है. पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. समाचार प्रेषण तक झंझारपुर थाना पर आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है. जानकारी अनुसार आरोपित द्वारा कोचिंग में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ गलत संबंध की बात अचानक गुरुवार शाम सामने आई. एक छात्रा को असमय बुलाया गया था. मामला सामने आते ही कई ग्रामीण कोचिंग को घेर लिया, संचालक की जमकर पिटाई की. पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पुलिस कोचिंग संचालक को अपने गिरफ्त में लेकर थाने चली आई. कोचिंग संस्थान से तमाम तरह के बैनर पोस्टर हटा दिए गए हैं. शुक्रवार को कोचिंग संस्थान में ताला लटका हुआ है. इसी संस्थान में संचालक का आवासीय परिसर भी है. इधर शुक्रवार दोपहर तक उहापोह की स्थिति बनी हुई थी. पीड़ित लड़की की मां थाना आकर खुद को असहाय बता रही थी. उचित कानूनी मदद करने का आश्वासन देने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद पीड़िता को साथ लेकर उसकी मां पुनः शाम के समय थाना पर पहुंची. पीड़िता की मां द्वारा संचालक के खिलाफ आवेदन देने की एवं लड़की से बयान लेने की कार्रवाई पुलिस कर रही है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर कदम सावधानी से रख रही है. आरोपित कोचिंग संचालक पुलिस के गिरफ्त में है. आवेदन के आलोक में उचित जांच कर वरीय पदाधिकारी से परामर्श लेकर कार्यवाही की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










