Madhubani News : आपसी विवाद में मारपीट, गोली लगने से एक घायल

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : आपसी विवाद में मारपीट, गोली लगने से एक घायल

अंधरामठ थाना क्षेत्र के दुधैला गांव गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई.

विज्ञापन

फुलपरास. अंधरामठ थाना क्षेत्र के दुधैला गांव गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस विवाद में गोली भी चली. गोली लगने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. उसकी पहचान दुधैला गांव निवासी अमित कुमार मंडल के रूप में हुई. गुरुवार की देर शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ लाठी डंडे से मारपीट होने लगा, इस दौरान एक पक्ष के द्वारा हथियार निकाल कर गोली फायरिंग करने लगा. इस गोलीबारी घटना में गोली लगने एक युवक जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में उनके परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए के नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई है. जिसमें गोली लगने से एक एक जख्मी है,जिसका इलाज चल रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन