2018 तक निकाल ली जायेगी गंगा की गाद : उमा भारती
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 Jun 2017 7:17 AM
विज्ञापन

सुलतानगंज (भागलपुर) : केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को सुलतानगंज के अजगैवीनाथ मंदिर के नयी सीढ़ी घाट पर गंगा चौपाल में कहा कि गंगा की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता के लिए योजना बनायी जा रही है. गंगा की अविरल में गाद बाधक बनी हुई है. गाद को […]
विज्ञापन
सुलतानगंज (भागलपुर) : केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को सुलतानगंज के अजगैवीनाथ मंदिर के नयी सीढ़ी घाट पर गंगा चौपाल में कहा कि गंगा की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता के लिए योजना बनायी जा रही है. गंगा की अविरल में गाद बाधक बनी हुई है.
गाद को निकालने के लिए 20 हजार करोड़ राशि की कार्य योजना मंत्रालय द्वारा बनायी गयी है. 2018 तक गंगा से गाद निकाल ली जायेगी. इसके लिए बड़े-बड़े इंजीनियरों की टीम लगी हुई है. उच्चस्तरीय जांच टीम द्वारा गंगा का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार कराया जा रहा है. रिपोर्ट आने के बाद गाद निकालने का कार्य शुरू कराया जायेगा.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नदी की निर्मलता के लिए एक्ट भी बनायी गयी. जर्मनी, फ्रांस सहित कई अन्य देशों से बेहतर हमारे पास इंजीनियर हैं. गंगा की गाद आज पर्यावरण के लिए भी खतरा बन गयी है. गंगा का अवैध खनन करने वाले मां गंगा का सबसे बड़ा दुश्मन है. खनन करने वाले को बख्शा नहीं जायेगा. इससे नदी की गहराई पर असर पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










