घर में राख के सिवा कुछ नहीं
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 May 2017 5:46 AM
विज्ञापन

आक्रोश. सुबह तक घर से िनकल रहा था धुआं आरोपित के घर का सभी सामान जल कर राख, दीवार पर फैला है खून मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र के भच्छी उतरवारी टोला में शनिवार को हुए हत्याकांड के बाद रविवार सुबह उक्त मकान को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचने लगे. घर […]
विज्ञापन
आक्रोश. सुबह तक घर से िनकल रहा था धुआं
आरोपित के घर का सभी सामान जल कर राख, दीवार पर फैला है खून
मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र के भच्छी उतरवारी टोला में शनिवार को हुए हत्याकांड के बाद रविवार सुबह उक्त मकान को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचने लगे. घर के अंदर जाने पर घर में आग लगा हुआ था. घर के तीन कमरे, बाथरूम व किचन में राख के सिवा कुछ भी नहीं बचा था. घर में सुबह में राख से धुआं निकल रहा था.
अंगार की तपीश काफी अधिक थी. घर में ना तो एक भी वर्तन ना कुछ सामान बचा. घर के चापाकल का हेड भी खुल चुका था. घर की कीवाड़, खिड़की जल कर राख हो चुकी थी. घर की दीवार पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे थे.
आक्रोशित हुए लोग. पिता और बहन को चाकू मारते देख प्रदीप चीखते हुए भागा और लोगों को जानकारी दी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर को चारों ओर से घेर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










