एसपी के पहुंचते हालात पर काबू

मधुबनी : भच्छी गांव में अपराधी और भीड़ को काबू करने में जिस पुलिस अधिकारी व सैकड़ों जवानों के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीणों को तीन घंटे से अधिक का समय लगा. उस मामले को एसपी दीपक बरनवाल ने महज दस मिनट में ही काबू में कर लिया. शाम करीब सात बजकर तीस मिनट पर एसपी […]
मधुबनी : भच्छी गांव में अपराधी और भीड़ को काबू करने में जिस पुलिस अधिकारी व सैकड़ों जवानों के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीणों को तीन घंटे से अधिक का समय लगा. उस मामले को एसपी दीपक बरनवाल ने महज दस मिनट में ही काबू में कर लिया. शाम करीब सात बजकर तीस मिनट पर एसपी दीपक बरनवाल पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे.
लाइट का व्यापक इंतजाम भी किया गया था. एसपी ने मौके पर पहुंचते ही पुलिस जवानों को रणनीति बताते हुए घर में प्रवेश करने का आदेश दिया. बाहर लोगों के भीड़ को भी शांत करना था और अपराधियों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने की भी चुनौती थी. एसपी ने इस कदर पुलिस का घेरा बनाने का निर्देश दिया कि सैकड़ों की संख्या में लोगों के होने के बाद भी सुरक्षित अपराधियों को बाहर निकाल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










