बेखौफ अपराधी कर रहे थे लोगों का सामना

मधुबनी : भच्छी गांव में एक घर में बंद अपराधी बेखौफ थे. लगता ही नहीं था कि उन्हें चारो ओर से पुलिस और आक्रोशित लोगों ने घेर रखा है. जिसने भी अपराधियों के हौसले को देखा, दांतों तले उंगली काट ली. पर अपराधियो के चेहरे पर किसी प्रकार का भय या अंदर से चीखने चिल्लाने […]
मधुबनी : भच्छी गांव में एक घर में बंद अपराधी बेखौफ थे. लगता ही नहीं था कि उन्हें चारो ओर से पुलिस और आक्रोशित लोगों ने घेर रखा है. जिसने भी अपराधियों के हौसले को देखा, दांतों तले उंगली काट ली. पर अपराधियो के चेहरे पर किसी प्रकार का भय या अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाज तक नहीं आ रही थी.
अपराधियों के हौसले इतने थे कि एक ओर से आक्रोशित लोग घर पर रोडेबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर से बंद घर से ही भीड़ पर अपराधी भी ईंट फेंक रहे थे. जिस प्रकार से ये लोगों का मुकाबला कर रहे थे लोगों में यह आशंका थी कि ये पेशेवर अपराधी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










