बंगरा में ट्रक से कुचल कर दो युवकों की मौत

ताजपुर : एनएच 28 स्थित बंगरा चौक के निकट शुक्रवार की देर रात ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया. इस घटना में दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. अंधेरे का लाभ उठा कर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची बंगरा थाने की पुलिस ने लाशों […]
ताजपुर : एनएच 28 स्थित बंगरा चौक के निकट शुक्रवार की देर रात ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया. इस घटना में दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. अंधेरे का लाभ उठा कर चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची बंगरा थाने की पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराते हुए मृतक के परिजनों को सौंप दिया है.
मृतकों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव निवासी विंदेश्वरी शर्मा के पुत्र सरोज कुमार शर्मा (27) व मुफस्सिल थाना क्षेत्र धुरलख गांव निवासी गणेश ठाकुर (25) शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










