घर-आंगन में घुसा पानी मुहल्लों में आवाजाही बंद

Updated at :27 May 2017 8:25 AM
विज्ञापन
घर-आंगन में घुसा पानी मुहल्लों में आवाजाही बंद

मधुबनी : हर मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश हुई. जिससे शहर के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया. अहले सुबह इस प्रकार बादल छाये कि सुबह में भी रात जैसी ही स्थिति बन गयी. वाहनों के लाइट जलाने पड़े. इसके बाद तेज आंधी के […]

विज्ञापन
मधुबनी : हर मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश हुई. जिससे शहर के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया. अहले सुबह इस प्रकार बादल छाये कि सुबह में भी रात जैसी ही स्थिति बन गयी. वाहनों के लाइट जलाने पड़े. इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई.
जिससे शहर के कई मुहल्लों में आवाजाही बंद हो गयी तो कई लोगों के घरों व रास्ते पर घुटने भर पानी जमा हो गया. वहीं शहर की चौक चौराहों पर कचड़े उठाव से पहले ही बारिश हो जाने से स्थिति बतदर हो गयी. सबसे खराब स्थिति गिलेशन बाजार,धोबिया टोली, महाराजगंज,संतुनगर की हो गयी. गिलेशन बाजार में तो पांव रखने तक की जगह लोगों को नहीं मिल रही थी. इन दिनों आम व लीची के पत्ते व सड़े हुए सब्जी बाजार में ही फेंके जाने से सरांध उठने लगी है.
वार्ड 12 में भी जलजमाव
वहीं बारिश होते ही वार्ड नंबर बारह में जल जमाव हो गया है. इस रोड से लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो चुकी है. सावोसंत पेट्रोल पंप से लेकर शनिचरी स्थान तक की सड़कों पर घुटने भर पानी लग गया है.
वहीं यह सड़क जगह जगह से टूट गयी है. जिस कारण आवाजाही पूरी तरह बंद हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह समस्या कई सालों से है. बारिश होते ही सड़कों पर जलजमाव हो जाता है.
फिर घुटने भर लगा पानी
शहर के वार्ड नंबर दो में संतुनगर मुहल्ले में एक बार फिर से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस मुहल्ले में एक बार फिर घरों में पानी घुस गया है. मुहल्ले के हर गली में घुटने भर पानी लगा हुआ है. जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है. दरअसल यह परेशानी इन मुहल्लों के लोगों के लिये नयी नहीं है. बीते करीब तीन सालों से इस मुहल्ले के लोग इस जलजमाव से परेशान हैं.
स्थिति यह है कि इस मुहल्ले में एक बार पानी लग जाने से करीब छह माह तक जलनिकासी नहीं हो पाती है. इस दौरान ना तो लोगों की समस्याओं के निदान की पहल नप प्रशासन द्वारा की जाती है और ना ही जिला प्रशासन या स्थानीय प्रतिनिधियों के द्वारा. शुक्रवार को पानी होते ही मुहल्ले में घुटनों भर पानी लग गया है. जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन