जलजमाव से निजात की मांग को ले सड़क जाम

Updated at :27 May 2017 8:24 AM
विज्ञापन
जलजमाव से निजात की मांग को ले सड़क जाम

झंझारपुर. कैथिनियां गुमटी से झंझारपुर स्टेशन एवं पथराही परनामी मंदिर से थाना होते हुए नवटोल गुमटी तक जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने मधेपुर- झंझारपुर- दरभंगा सड़क का तीन घंटे तक अवरुद्ध कर दिया़ तीन घंटे चले सड़क जाम से सड़क किनारे बस, ट्रक, टेंपो की कतार लग गयी […]

विज्ञापन
झंझारपुर. कैथिनियां गुमटी से झंझारपुर स्टेशन एवं पथराही परनामी मंदिर से थाना होते हुए नवटोल गुमटी तक जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर स्थानीय लोगों ने मधेपुर- झंझारपुर- दरभंगा सड़क का तीन घंटे तक अवरुद्ध कर दिया़ तीन घंटे चले सड़क जाम से सड़क किनारे बस, ट्रक, टेंपो की कतार लग गयी थी़ इस दौरान लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा़ बाद लखनौर सीओ चंद्रशेखर कुमार एवं झंझारपुर आरएस ओपीध्यक्ष के आश्वासन के बाद जाम को हटाया जा सका़
वार्ड 11 के लोगों के घरों में फिर घुसा पानी
वार्ड 11 के लोगों के घरों में एक बार फिर से किंस कैनाल का पानी घुस गया है. दातागंज, महादलित टोला में रहने वाले करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के घरों में किस कैनाल का पानी घुस गया है. कैनाल साफ नहीं रहने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. जिस कारण लोगों के घर आंगन में ही अब कैनाल का पानी जमा हो रहा है. इससे परेशानी बढ़ती जा रही है.
लोगों की समस्या का होगा समाधान
कैनाल को साफ करने की पहल शुरू कर दी गयी है. पानी निकासी के लिए हर संभव पहल की जा रही है. लोगों के समस्याओं का निदान जल्द ही कर दिया जायेगा.
जटाशंकर झा, कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन