बासोपट्टी में युवक की मौत पर पीएचसी में तोड़फोड़

बासोपट्टी : स्थानीय बाजार में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने उन्हें तत्काल स्थानीय पीएचसी में भरती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक की पहचान कौआहा […]
बासोपट्टी : स्थानीय बाजार में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. लोगों ने उन्हें तत्काल स्थानीय पीएचसी में भरती कराया, जहां एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, घायल दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक की पहचान कौआहा गांव के जगत साफी (20) के रूप में की गयी है़ जबकि घायल युवक की पहचान बुंदेलखंड निवासी नरेश साफी के रूप में की गयी है.
दोनों युवक एक ही बाइक पर कौआहा गांव से बासोपट्टी आ रहे थे. इसी दौरान बाजार में ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










