ठगी के जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार

मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र में मोमिन टोला में बीते बुधवार को एक महिला को सोने व चांदी के जेवरात के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जो गहने महिला के पास हैं वह विभिन्न जगह से किये गये ठगी का है. महिला पर भोले-भाले ग्रामीणों से लाखों रुपये के […]
मधुबनी : रहिका थाना क्षेत्र में मोमिन टोला में बीते बुधवार को एक महिला को सोने व चांदी के जेवरात के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जो गहने महिला के पास हैं वह विभिन्न जगह से किये गये ठगी का है. महिला पर भोले-भाले ग्रामीणों से लाखों रुपये के गहना ठगने का आरोप लगा है. उक्त जानकारी महिला थाना पर सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने प्रेस वार्ता में दी. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से भारी मात्रा में सोना एवं चांदी के पायल, चेन व अन्य गहना को पुलिस ने बरामद किया है. उक्त महिला पिछले कुछ दिनों से मोमिन टोले में घूम-घूम कर महिलाओं से पुराने बर्तन लेकर उसके बदले नया बर्तन दे रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










