महिला अस्पताल में भरती ससुराल के लाेगों पर मारपीट का आरोप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 May 2017 5:00 AM
विज्ञापन

टेंपो की ठोकर से बच्चे की मौत मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क घटना भेजा थाना के रहुआ संग्राम गांव की मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के भेजा -मधेपुर मुख्य पथ में रहुआ संग्राम गांव के मध्य विद्यालय के सामने गुरूवार की शाम लगभग 5. 30 बजे तेज गति से […]
विज्ञापन
टेंपो की ठोकर से बच्चे की मौत
मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम की सड़क
घटना भेजा थाना के रहुआ संग्राम गांव की
मधेपुर : भेजा थाना क्षेत्र के भेजा -मधेपुर मुख्य पथ में रहुआ संग्राम गांव के मध्य विद्यालय के सामने गुरूवार की शाम लगभग 5. 30 बजे तेज गति से आ रही टेंपो की ठोकर लगने से 6वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी . ज़बकि घटना स्थल पर ही टेंपो के पलट जाने से टेंपो पर सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया. लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक बच्चा रहुआ संग्राम गांव के भीम चौपाल के पुत्र शंकर चौपाल बताया गया है़
जबकि जख्मी भेजा गांव के हरेराम राम बताया गया है . जिनका इलाज भेजा के निजी क्लिनिक में चल रहा है़ घटना से आक्रोशित मृतक बालक के परिजन सहित गांव के सैकड़ों लोगों ने विद्यालय के समीप भेजा -मधेपुर मुख्य पथ को जाम कर दिया़ सड़क जाम में शामिल लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. टेंपो चालक को पकड़ कर इसकी सूचना भेजा थाने को दी़
सूचना पाते ही भेजा के थानाध्यक्ष संजय कुमार सदल बल पर पहुंचे बाद में मधेपुर के थानाध्यक्ष रामाशीष कामती, एवं सीओ अशोक कुमार सिन्हा भी घटना स्थल पर पहुंचे, जानकारी के अनुसाऱ घटना के उस वक्त हुई जब टेंपो चालक नवादा गांव निवासी अरविंद कुमार साहु अपने टेंपो पर दो सवारी लेकर तेज गति से भेजा से मधेपुर जा रहा था .
रहुआ गांव के विद्यालय के समीप अचानक बच्चा सड़क पार करने लगा़ जिसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया़ इसी क्रम में टेंपो सड़क पर पलट गया़ जिसमें बच्चे की दबने से मौत हो गयी. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम समाप्त नहीं हो सका था .सभी अधिकारी ग्रामीणों समझाने बुझाने में लगे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










