25 हजार रुपये से भरा बैग छीन फरार

Updated at :25 May 2017 5:18 AM
विज्ञापन
25 हजार रुपये से भरा बैग छीन फरार

पंडौल : सकरी थाना क्षेत्र के सकरी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घुस कर महिला से पैसे का बैग छीन कर उचक्का फरार हो गया. पीड़ित महिला मनीगाछी थाना के रामनगर की निवासी है. महिला गुलशन आरा ने बताया की वह अपने खाते से पचीस हजार निकाल व अपने खर्च का पांच सौ […]

विज्ञापन

पंडौल : सकरी थाना क्षेत्र के सकरी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घुस कर महिला से पैसे का बैग छीन कर उचक्का फरार हो गया. पीड़ित महिला मनीगाछी थाना के रामनगर की निवासी है. महिला गुलशन आरा ने बताया की वह अपने खाते से पचीस हजार निकाल व अपने खर्च का पांच सौ बैग में रख बैंक में बैठी थी ,

तभी एक युवक मेरे बैग को झपट्टा मार कर भाग खड़ा हुआ. वह हल्ला करती उसके पीछे दौड़ी, तब तक व पहले से तैयार एक काले रंग की बाइक से भाग गया. स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, मगर नहीं पकड़ा जा सका. पुलिस को जब तक सूचना दी गई तबतक बाइक जिला से बाहर जा चुका था. सूचना के बाद बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया .जहां अपराधी का चेहरा साफ नहीं दिखा . सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश के अनुसार घटना के पश्चात सभी थाना को सतर्क कर दिया गया है तथा उक्त बाइक नंबर को ट्रेस किया जा रहा है .

एक अपाची बाइक पर सवार दो युवकों ने मोटरसाइकिल में
मारी थी ठोकर
जांच में जुटी पुलिस, छापेमारी तेज
सीसीटीवी फुटेज से हो रही अपरािधयों की पहचान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन