अब मुख्य पार्षद की कुर्सी पर टिकीं निगाहें

मधुबनी : नगर निकाय चुनाव की मतगणना शांति पूर्वक संपन्न हो गयी. मतगणना कक्ष से ही मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. शहर में वर्तमान में तीन खेमा मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर शतरंज की बिसात बिछा चुका है. इन खेमा के द्वारा जीतने की उम्मीद वाले […]
मधुबनी : नगर निकाय चुनाव की मतगणना शांति पूर्वक संपन्न हो गयी. मतगणना कक्ष से ही मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर भी राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. शहर में वर्तमान में तीन खेमा मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर शतरंज की बिसात बिछा चुका है. इन खेमा के द्वारा जीतने की उम्मीद वाले प्रत्याशियों से संपर्क साधने का दौर भी रविवार की शाम से ही शुरू हो गया है. सोमवार को तो यह पूरे चरम पर रहा. दूसरी ओर जो प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं.
उनके समर्थकों के द्वारा बाजार में अन्य प्रत्याशियों से मुख्य पार्षद को लेकर मन टटोलने का दौर भी शुरू हो चुका है. अब मुख्य पार्षद के चुनाव में दावेदारी पेश करने वालों का स्थिति भी करीब करीब साफ हो चुका है. कुछ लोग खुलकर दावेदारी कर रहे हैं जो कुछ लोग अभी भी अपने गेम को बंद कमरे में ही रखे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










