चार पुराने चेहरों को मिली जीत

Updated at :24 May 2017 4:33 AM
विज्ञापन
चार पुराने चेहरों को मिली जीत

निकाय चुनाव. 30 वार्डवाले नगर परिषद में 26 नये चेहरों को िमली कुरसी मधुबनी : नगर परिषद का चुनाव परिणाम इस बार काफी चौंकाने वाला और अप्रत्याशित रहा. 30 वार्ड में से 26 नये चेहरे ने चुनाव में जीत हासिल की है. मात्र चार पुराने चेहरे अपनी प्रतिष्ठा को बचाने में कामयाव हो सके. इसमें […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. 30 वार्डवाले नगर परिषद में 26 नये चेहरों को िमली कुरसी

मधुबनी : नगर परिषद का चुनाव परिणाम इस बार काफी चौंकाने वाला और अप्रत्याशित रहा. 30 वार्ड में से 26 नये चेहरे ने चुनाव में जीत हासिल की है. मात्र चार पुराने चेहरे अपनी प्रतिष्ठा को बचाने में कामयाव हो सके. इसमें वार्ड एक से जयशंकर साह, वार्ड चौदह से सुनीता देवी, उन्नीस से सुभाष चंद्र मिश्रा तो वार्ड 28 से निवर्तमान मुख्य पार्षद खालिद अनवर शामिल हैं जो लगातार अपनी जीत हासिल की है. इसमें सुभाष चंद्र मिश्रा एवं खालिद अनवर ही दो ऐसे पार्षद हैं जिन्हें जनता ने चार बार जीत का आशीर्वाद दिया है. इसके अलावे अन्य 26 नये चेहरे हैं. जिन्हें नगर के विकास की जिम्मेदारी यहां की जनता ने दी है. शहर के लोगों का कहना है कि कुछ पुराने चेहरे ऐसे थे जो चुनाव जीतने के बाद विकास के नाम पर कुछ किया ही नहीं. ऐसे में युवाओं को एक मौका देना तो बनता ही है.
इधर, इस चुनाव परिणाम के बाद शुभकामनाओं का दौर व विकास के प्रति उम्मीद भी लोगों ने जतानी शुरू कर दी है. विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा है कि शहर के विकास की पूरी जिम्मेदारी जीते हुए पार्षदों के उपर है. सकारात्मक सोच के साथ इन पार्षदों को काम करना चाहिये. आपसी खींचातानी को भुलाकर शहर के विकास की पहल हो, हर कोई मिल कर रणनीति बनाये तो ऐसी कोइ ताकत नहीं है जो शहर के विकास में बाधक बन जाये.
इसी प्रकार विधायक समीर कुमार महासेठ ने भी कहा है कि शहर में जल जमाव, गंदगी व कैनाल यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या रही है. नये चेहरो को जनता ने जिस उम्मीद से चुना है उन्हें अपनी उस उम्मीद पर खड़ा उतर कर दिखाना होगा. बताते हैं कि नगर के विकास को फंड की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता है कि लोग इस फंड को पारदर्शिता तरीके से धरातल पर लायें.
इधर, निवर्तमान मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने भी कहा है कि बीते पांच साल में जो काम अधूरा रह गया था जनता ने एक बार और मौका दिया है कि उसे पूरा कर सकें. इस पंच वर्षीय में वे हर अधूरे काम को पूरा कर विकास की गति को तेज करना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन